⚡ ब्रेकिंग News

एकबार फिर बलियारी सोन डीला में हांथी ने मचाया उत्पात गाय का बछड़ा हुआ घायलl डर के शाये में लोग जीने को मजबूर


   07/03/2026 दिन- शनिवार 
   Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

नौहट्टा (रोहतास)-  शाहपुर पंचायत के बलियारी गांव के नजदीक सोन डीला में शुक्रवार की रात हाथी ने जमकर उत्पात मचाया  आधा दर्जन से ज्यादा झोपड़िया उजाड़ दिया तथा पालतू पशुओं को कुचल दिया जिसमें एक बछड़े का जबड़ा फट गया हैl शनिवार को सुबह जब लोग सोन डीला पहुंचे तो कई झोपड़ियां क्षतिग्रस्त मिली और वहां पर टूटे हुए झोपड़ी बिखरे हुए बर्तन, मोटर पंपतथा चापाकल को हाथी ने उखाड़ दिया ग्रामीणों ने बताया कीकुछ दिन पहले ही कुशडिहरा में  हाथी ने कई पशुओं तथा बकरियों को कुचल डाला था सबसे ज्यादा नुकसान जो हुआ है उसमें प्रमोद चौधरी, डोमा चौधरी, सुनील चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, बिगन चौधरी, अमेरिका चौधरी, प्रेम प्रकाश चौधरी, रामराज चौधरी, नरेश चौधरी, रघुवर चौधरी, मनोज चौधरी, उमेश चौधरी, लक्ष्मीना देवी और बिरजू चौधरी ग्राम बलियारी मुखलाल राम विष्णु राम ग्राम शाहपुर को सबसे भारी नुकसान हुआ हैl शिव शंकर चौधरी और राम प्रसाद चौधरी को जब हाथी दौड़ाया तो डर के मारे वो अपना जाल फेंक कर वहां से जान बचा कर भागे ग्रामीणों ने बताया कि फोरेस्ट विभा वाले आते हैं और डर के मारे एक किलोमीटर दूर से ही झारखंड की ओर भगा देते और उसके दूसरे दिन ही हांथी आ कर उत्पात मचाने लगता हl पूर्व प्रमुख उदय नारायण सिंह ने कहा की अगर फोरेस्ट विभाग अगर जल्दी करवाई नहीं करती है तो नौहट्टा तथा रोहतास की जनता जल्द ही सड़क पर उतरेगीl
 

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...