Tahalka Aawaz आपकी आवाज
दिनांक: 19 मार्च 2026
कैमूर- चैती नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही विश्व प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक एवं सुदृढ़ व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा, सुविधा और सुगम दर्शन हेतु विशेष प्रबंध किए गए हैं।इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा मंदिर परिसर पहुंचकर विधि-व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित एवं सुचारु बनाए रखने पर विशेष बल दिया।
अनुमंडल पदाधिकारी (SDO), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) द्वारा लगातार स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन द्वारा किए गए प्रमुख प्रबंध इस प्रकार हैं:
भीड़ नियंत्रण हेतु विशेष व्यवस्था
यातायात संचालन के लिए प्रभावी प्लान
श्रद्धालुओं के लिए चिकित्सा सुविधाएं
साफ-सफाई एवं पेयजल की समुचित व्यवस्था
संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती
वर्तमान में स्थिति पूर्णतः सामान्य एवं नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से पूजा-अर्चना करें।
जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि सभी श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम एवं श्रद्धापूर्ण वातावरण में मां मुंडेश्वरी के दर्शन कर सकें।

Post a Comment