⚡ ब्रेकिंग News

मुंडेश्वरी सभागार में आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त ईद एवं रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न, विधि-व्यवस्था हेतु व्यापक तैयारी

 

दिनांक: 19/03/2026

Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

कैमूर- समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में आज जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में आगामी ईद एवं रामनवमी पर्व के मद्देनजर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शांति समिति के सदस्य, जिला स्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान पर्व के अवसर पर शांति, सौहार्द एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई तथा निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए—

पर्व के दौरान सभी पदाधिकारी एवं पुलिस बल सतर्क एवं सक्रिय रहकर सतत निगरानी बनाए रखेंगे, ताकि कहीं भी विधि-व्यवस्था प्रभावित न हो।

नगर परिषद एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया गया कि शहर में साफ-सफाई, पेयजल, फॉगिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं, विशेष रूप से चौक-चौराहों पर, सुनिश्चित की जाएं।

छोटे बच्चों को जुलूस में शामिल नहीं किया जाएगा तथा किसी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

डीजे के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा, जिसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।

शांति समिति के सदस्य, बीडीओ एवं थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखेंगे।

जिले के सभी संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही, जिले को विभिन्न जोनों में विभाजित कर जोनल दंडाधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि सादे लिवास में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी, जो नियंत्रण कक्ष से समन्वय स्थापित कर हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

जिला नियंत्रण कक्ष को 24×7 सक्रिय रखा जाएगा तथा पालीवार पदाधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध प्रभावी रहेगा तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (भभुआ एवं मोहनिया), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी, शांति समिति के सदस्य, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं सभी थानाध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में जिला प्रशासन द्वारा यह आश्वासन दिया गया कि ईद एवं रामनवमी पर्व को शांति, सौहार्द एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराया जाएगा, जिससे आमजन निर्भीक होकर पर्व का आनंद ले सकें।


Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...