Tahalka Aawaz आपकी आवाज
कैमूर (बिहार)
नुआंव थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 01 मोटरसाइकिल के साथ कुल 50.18 लीटर देशी एवं विदेशी अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक अभियुक्त को भी गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राकेश कुमार, पिता गुल्लू बिना, निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना कुढ़नी, जिला कैमूर के रूप में की गई है।
पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत करने हेतु भेज दिया गया है।

إرسال تعليق