सासाराम (रोहतास)- सुरक्षा क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी SIS लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं और 12वीं पास निर्धारित की गई है, जबकि आयु सीमा 18 से 37 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 32,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। यह भर्ती शिविर शिवसागर ब्लॉक परिसर में 09 मार्च 2026, चेनारी ब्लॉक परिसर में 10 मार्च, करगहर ब्लॉक परिसर में 11 मार्च, कोचस ब्लॉक परिसर में 12 मार्च, नोखा ब्लॉक परिसर में 13 मार्च एवं सासाराम ब्लॉक परिसर 14 मार्च को लगाया जाएगा।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7879052165 पर संपर्क कर सकते हैं।

إرسال تعليق