⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास जिले में होली 2026 शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट पर

*दिनांक: 02/02/2026
Tahalka Aawaz आपकी आवाज    
 
सासाराम (रोहतास)- रोहतास जिले में होली 2026 शांतिपूर्ण सासाराम रोहतास पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए गए हैं।  
प्रशासन ने किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए संवेदनशील स्थानों की पहचान कर वहां विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। 
विधि-व्यवस्था पर नजर रखने के लिए समाहरणालय रोहतास में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष संख्या 06184-226075/226093 है।  
सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखने और किसी भी प्रकार की अफवाहों का तत्काल खंडन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अफवाहों के कारण तनाव की स्थिति उत्पन्न न हो।
राज्य में लागू पूर्ण शराबबंदी का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है।
होली के अवसर पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल की व्यवस्था, और साफ-सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश नगर निकाय और संबंधित विभागों को दिया गया है। 
आकस्मिक चिकित्सा सेवाओं के लिए सदर अस्पताल और अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर एम्बुलेंस और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है। 
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी प्रतिनियुक्त कर्मियों को अपने कर्तव्य स्थल पर ससमय उपस्थित होकर विधि-व्यवस्था संधारण करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही, जिले के वरीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में होली का त्योहार मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल जिला नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाना को देl

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...