नौहट्टा (रोहतास)- नौहट्टा प्रखंड के अंतर्गत चुटिया माइंस क्षेत्र में इन दिनों खनन की संभावनाओं को लेकर सॉयल (मिट्टी) टेस्टिंग का कार्य जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यहां भारी और कीमती पत्थर (स्टोन) की मौजूदगी के संकेत मिले हैं, जो दुनिया में केवल कुछ चुनिंदा इलाकों में ही पाए जाते हैं।
विशेषज्ञों की टीम द्वारा सैंपल लेकर जांच की जा रही है ताकि पत्थर की गुणवत्ता, मात्रा और व्यावसायिक उपयोग की पुष्टि की जा सके। यदि रिपोर्ट सकारात्मक आती है, तो इस क्षेत्र में खनन गतिविधियां शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार और राजस्व बढ़ने की संभावना है।
हालांकि, पर्यावरणीय प्रभाव, वन क्षेत्र की सुरक्षा और स्थानीय लोगों के हितों को ध्यान में रखते हुए आगे की प्रक्रिया तय की जाएगी। प्रशासन और संबंधित विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Post a Comment