Tahalka Aawaz आपकी आवाज
बब्लू कुमार की रिपोर्ट
नौहट्टा (रोहतास)- नौहट्टा प्रखंड के भदारा पंचायत में बुधवार को पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ पंचायत भवन में हुए मतदान में कुल 397 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ देखी गई युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखाई दियाl प्रशासन की ओर से चुनाव को लेकर पुख्ता इंतजाम किए गए थे इस दौरान कहीं से भी किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिलीl अधिकारियों ने निष्पक्ष और प्रदर्शित चुनाव सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जानकारी के अनुसार इस पंचायत में कुल 763 मतदाताओं के नाम मान्यता सूची में दर्ज थे इनमें से लगभग 303 मतदाता मृत बताए गए हैं मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद मतदान पत्र को सुरक्षा स्थान पर पहुंचाने के साथ ही मतगणना का काम सुरु कर दिया गया, जहां कुछ घंटे के बाद ही मतगणना समाप्त होने के बाद उम्मीदवार का रिजल्ट घोषित कर दिया गया, जिसमें टोटल वोट 86% परसेंटेज गुजरा था जिसमें आलोक कुमार पाण्डेय को 23 मत, उदय मेहता को 46 मत, अविनाश रंजन को 161 मत, तथा रवि रतन पाण्डेय को 166 मत के साथ विजय घोषित किया गयाl तथा निर्वाचन अधिकारी मनोरमा कुमारी के द्वारा रवि रतन पाण्डेय को निर्वाचन प्राण पत्र दे कर सम्मानित किया गयाl

Post a Comment