मुख्य बिंदु:
उद्यमिता को बढ़ावा: सत्र के दौरान विशेषज्ञों ने छात्राओं और युवा महिलाओं को उद्यमिता (Entrepreneurship) के मूल सिद्धांतों के बारे में बताया।
स्टार्टअप बिहार पॉलिसी: कार्यक्रम में विशेष रूप से बिहार सरकार की स्टार्टअप नीति पर चर्चा की गई, जिसके तहत नए व्यवसाय शुरू करने के लिए मिलने वाली वित्तीय सहायता, सब्सिडी और सरकारी प्रोत्साहन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। सशक्तिकरण का लक्ष्य: 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत यह पहल बेटियों को न केवल शिक्षित करने बल्कि उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। कार्यक्रम के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक, मो. शमीम अंसारी ने इस बात पर जोर दिया कि आज की बेटियाँ केवल नौकरी पाने वाली ही नहीं, बल्कि नौकरी देने वाली (Job Creators) भी बन सकती हैं। बिहार की नई स्टार्टअप नीति का लाभ उठाकर वे अपने नवाचार (Innovation) को एक सफल व्यवसाय में बदल सकती हैं।इस कार्यशाला में भारी संख्या में छात्राओं और स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया और स्टार्टअप रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से संबंधित अपनी शंकाओं का समाधान किया
उक्त कार्यक्रम में जिला मिशन समन्वयक, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ, कार्यालय सहायक, Goverment Polytechnic college, Dehri on sone के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक और छात्राएं उपस्थित रहीं l
महिला एवं बाल विकास निगम, रोहतास सह जिला प्रशासन रोहतास

Post a Comment