सासाराम- को गाड़ी संख्या 12819 अप (भुवनेश्वर आनंद विहार ओडिशा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ) सासाराम स्टेशन से थ्रू पास कर रही थी परंतु आगे आगे गाड़ी चलने के कारण ऊक्त गाड़ी प्लेटफार्म संख्या-02 पर समय लगभग 08:29 बजे पर रुकी। गाड़ी रुकते देख इस दौरान कुछ यात्री चाय पानी और खाने पीने का सामान लेने के लिये गाड़ी से नीचे प्लेटफॉर्म पर उतर गए ।इसी दौरान हरी सिग्नल होते ही गाड़ी समय 08.33 बजे अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान की।उतरे हुए यात्री द्वारा दौड़ते हुए गाड़ी में चढ़ने लगे, इसी क्रम में एक यात्री चलती गाड़ी में चढ़ने के प्रयास मे गिरने लगे एवं चलती ट्रेन में गेट का पाइप पकड़कर लटक गए तथा प्लेटफार्म व पटरी के बीच के गैप में घसीटने गए, मौके पर दिवस ड्यूटी में तैनात सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उक्त यात्री को सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर बचाया गया लेकिन इसी क्रम में सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुमार चोटिल होकर घायल हो गए परंतु उसने अपनी परवाह न कर तुरंत वाकी टाकी के माध्यम से स्टेशन मास्टर सासाराम को कहकर ट्रेन को रुकवया गया,बाद यात्री को सुरक्षित उक्त ट्रेन में बैठाया गया । उक्त यात्री से पूछने पर यात्री ने अपना नाम व पता सुकुमार लामा 35 वर्ष ग्राम सनलोआ खड़गपुर थाना खड़गपुर जिला - पश्चिमी मिदनापुर,पश्चिम बंगाल ने बताया कि उक्त गाड़ी के कोच संख्या S-6 में बर्थ संख्या 7,8 पर अपने पत्नी के साथ हिजली खड़गपुर से आनंदविहार तक यात्रा कर रहे थे ,तथा उन्होंने बताया कि सासाराम स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर वो खाने पीने का सामान लेने गए और इसी दौरान गाड़ी खुल गयी,अचानक उन्होंने पीछे मुड़कर देखा तो गाड़ी खुल गयी थी और वह दौड़कर गाड़ी में चढ़ने लगे लेकिन गेट के पाइप पर फिसलकर लटक गया और घिसटने लगे।तभी आरपीएफ़ के सहायक उप निरीक्षक द्वारा उनको बचाकर गाड़ी में चढ़ाया गया , इस दौरान उन्हें कोई चोट नही आयी है ।उसने और उनकी पत्नी ने आरपीएफ़ का बहुत बहुत धन्यबाद दिया नही तो आज उनकी जान चली जाती।परंतु उनके जान बचाने के क्रम में ऊक्त सहायक उप निरीक्षक चोटिल हो गए जिसे तुरंत सदर अस्पताल सासाराम पहुंचाया गया जहां तत्काल ऑन ड्यूटी
डॉक्टर द्वारा उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया ।


Post a Comment