⚡ ब्रेकिंग News

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार कारीगरों को बाजार से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल PM विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु विपणन एवं उद्यमिता कार्यशाला आयोजित


 

तहलका आवाज आपकी आवाज

सासाराम- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत एमएसएमई–विकास एवं सुविधा कार्यालय, पटना द्वारा दिनांक 26 फरवरी 2026 को जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी), सासाराम, जिला रोहतास में प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों के लिए विपणन एवं उद्यमिता उन्मुख प्रशिक्षण कार्यशाला का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को आधुनिक बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करना था, ताकि वे अपने उत्पादों की बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन तथा वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से आत्मनिर्भर उद्यमी बन सकें। कार्यशाला में प्रतिभागियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं ई-कॉमर्स माध्यमों के जरिए अपने उत्पादों को व्यापक बाजार तक पहुँचाने के बारे में भी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र प्रातः 11:00 बजे दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर श्री घमंडी लाल मीणा, सहायक निदेशक ग्रेड-I, एमएसएमई-डीएफओ, पटना ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा तथा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में श्री आशीष रंजन, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, रोहतास ने उद्घाटन संबोधन में कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर स्वरोजगार एवं उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं श्री अंकुर श्रीवास्तव, प्रबंधक, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक तथा श्री शैलेश, एलडीएम, पंजाब नेशनल बैंक, रोहतास ने बैंकिंग सेवाओं, वित्तीय समावेशन, ऋण सुविधाओं तथा उद्यम स्थापना से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
तकनीकी सत्रों के दौरान श्री अरिन कुमार, एम.टेक (फूड इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी) ने पैकेजिंग एवं वित्तीय प्रबंधन विषय पर तथा श्री गौरव आनंद, एमबीए (आरएम) ने विक्रय एवं विपणन रणनीतियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों के साथ खुला संवाद एवं फीडबैक सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें कारीगरों ने अपने अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को आगामी PM विश्वकर्मा ट्रेड फेयर में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया, ताकि वे अपने उत्पादों को बड़े बाजार तक पहुँचा सकें और डिजिटल व ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम का सफल समन्वयन श्री घमंडी लाल मीणा, कार्यक्रम समन्वयक, एमएसएमई-डीएफओ, पटना द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन श्री तुषार पांडेय, एमएसएमई-डीएफओ, पटना द्वारा प्रस्तुत किया गया।
एमएसएमई–विकास एवं सुविधा कार्यालय, पटना द्वारा कारीगरों एवं सूक्ष्म उद्यमियों के कौशल विकास, उद्यमिता संवर्धन तथा विपणन सशक्तिकरण के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...