संवदाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:
स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत सुबह और दोपहर में अलग-अलग तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। सुबह भारतीय जनता पार्टी की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जबकि दोपहर में स्थानीय प्रशासन के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। दोनों कार्यक्रमों में लोगों में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
ये रहे मौजूदl
भाजपा की तिरंगा यात्रा में भाजपा महामंत्री हरिशंकर मिश्रा, जदयू प्रखंड अध्यक्ष दीपक चौबे, सीताराम चंद्रवंशी, थाना अध्यक्ष दिवाकर कुमार, बीपीआरओ ममता कुमारी सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। वहीं प्रशासन की ओर से आयोजित तिरंगा यात्रा में बीडीओ मनोरमा कुमारी थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार के साथ विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं स्थानीय लोग शामिल हुएl

إرسال تعليق