⚡ ब्रेकिंग News

गुप्ता धाम जा रहे पिता-पुत्री की बाइक नहर में गिरी, दोनों लापताl


(संझौली के तिलई मोड़ के पास बक्सर कैनाल में हुआ हादसा, तेज बहाव के कारण तलाश में जुटी पुलिस व स्थानीय लोग/

तहलका आवाज | आपकी आवाज

चीफ एडिटर– रवि प्रकाश दुबे

संझौली/रोहतास।

रोहतास जिले के संझौली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया। गुप्ता धाम दर्शन के लिए जा रहे पिता-पुत्री की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर बक्सर कैनाल नहर में जा गिरी। हादसे के बाद बाइक सवार दोनों लोग नहर के तेज बहाव में लापता हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

तिलई मोड़ के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, संझौली थाना क्षेत्र के रामपुर लख के समीप तिलई मोड़ के पास यह हादसा हुआ। तिलई गांव निवासी रामप्रकाश राम अपनी पुत्री सलोनी कुमारी के साथ बाइक से गुप्ता धाम जा रहे थे। इसी दौरान मोड़ के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित बक्सर कैनाल नहर में जा गिरी।

बाइक के नहर में गिरते ही पिता-पुत्री दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। आसपास मौजूद लोगों ने घटना देख तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस और स्थानीय लोगों ने शुरू की तलाश

घटना की सूचना मिलते ही संझौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से नहर में पिता-पुत्री की तलाश शुरू की गई। हालांकि, नहर में पानी का बहाव काफी तेज होने के कारण तलाशी अभियान में लगातार परेशानी आ रही है।

बताया जा रहा है कि रामप्रकाश राम असम राइफल्स में कार्यरत हैं और वर्तमान में छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। वह अपनी पुत्री सलोनी कुमारी के साथ गुप्ता धाम दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन रास्ते में हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

एसडीआरएफ की मदद की तैयारी

तेज बहाव के कारण स्थानीय स्तर पर चलाए जा रहे तलाशी अभियान में कठिनाई को देखते हुए बचाव दल की मदद लेने की कवायद की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक स्तर पर भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

फिलहाल रामप्रकाश राम और उनकी पुत्री सलोनी कुमारी की तलाश जारी है। हादसे के बाद तिलई गांव में मातम जैसा माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल के आसपास जुटे हुए हैं और दोनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।

घटना की आगे की जानकारी और तलाशी अभियान से जुड़ा अपडेट प्रशासन एवं पुलिस से प्राप्त होने के बाद साझा किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...