खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl इंद्रपुरी बराज, रोहतास।
रोहतास जिले के इंद्रपुरी बराज में सेल्फी लेने के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बहाव के बीच सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे तीन युवक अचानक पानी में फंस गए। कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना को देख आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत हरकत में आए। उन्होंने रस्सी की मदद से कड़ी मशक्कत कर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए इस प्रयास से एक बड़ा हादसा टल गया और तीनों युवकों की जान बच गई।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बराज पर आने वाले पर्यटकों और युवाओं से अपील की कि वे तेज बहाव वाले क्षेत्रों में सेल्फी लेने या जोखिम भरे स्टंट करने से बचें। थोड़ी सी लापरवाही कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
📢 तहलका आवाज की अपील:
अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें। किसी भी नदी, बराज या जलाशय के किनारे तेज बहाव वाले क्षेत्र में सेल्फी लेने या जोखिम उठाने से बचें।
#TahalkaAawaz #Rohtas #IndrapuriBarrage #Selfie #BreakingNews #SafetyFirst
Post a Comment