बारुण (औरंगाबाद)/रोहतास | 2 अगस्त 2026 | Tahalka Aawaz
इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के बारुण–पटना रोड से सामने आ रही है। सड़क किनारे एक खाई में डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की कार संदिग्ध परिस्थितियों में गिरी हुई मिली है। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। कार के चालक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर रोहतास के जिलाधिकारी (डीएम), पुलिस अधीक्षक (एसपी), औरंगाबाद के एसपी सहित कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं। अधिकारियों की मौजूदगी में घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पूरे मामले की गहन जांच जारी है।
Tahalka Aawaz इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है। जैसे ही कोई आधिकारिक जानकारी सामने आएगी, आपको सबसे पहले अपडेट दी जाएगी।

Post a Comment