खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
संवादाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:
नौहट्टा प्रखंड के तिलोखर पंचायत अंतर्गत चुटिया थाना क्षेत्र के परछा गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में चुटिया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
चुटिया थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में दोनों पक्षों द्वारा थाना में अलग-अलग आवेदन दिए गए थे। जांच के बाद दोनों आवेदनों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पहले पक्ष की ओर से मनोज पांडेय एवं संतोषी देवी को नामजद आरोपी बनाया गया है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से जितेंद्र पांडेय, प्रतिभा देवी, शैलेश पांडेय तथा सोना कुमारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद आरोपी मनोज पांडेय और संतोषी देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

Post a Comment