⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम- पूर्व उपप्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्पl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/सासाराम/रोहतास;

देश के पूर्व उपप्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि के अवसर पर रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में उनके स्मारक पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत इंदिरा गांधी आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बाबू जगजीवन राम के व्यक्तित्व, कृतित्व और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रोहतास जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष श्री जयप्रकाश पांडेय ने की। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने अपना पूरा जीवन समाज के दलित, वंचित, गरीब एवं शोषित वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने सामाजिक समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना के लिए ऐतिहासिक कार्य किए, जो आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं सासाराम लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री मनोज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बाबू जगजीवन राम दलितों, वंचितों और गरीबों के सच्चे रहनुमा थे। उनके बताए आदर्शों और सिद्धांतों पर चलकर ही समाज एवं देश का समग्र विकास संभव है। उन्होंने कहा कि बाबूजी ने सासाराम और पूरे देश के विकास का जो सपना देखा था, उसे साकार करने के लिए वे निरंतर प्रयासरत रहेंगे। सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से बाबूजी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

विचार गोष्ठी के दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बाबू जगजीवन राम के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके राजनीतिक योगदान तथा सामाजिक न्याय के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर धनंजय मेहता, मंगल राम, मनीष कुमार चौबे, डॉ. प्रवीण सिन्हा, राजेश्वर कुशवाहा, नवल किशोर, जावेद अख्तर, राधा प्रसाद सिंह, सुमंत कुमार, लुकमान अहमद, शिवजगी राम, तौफीक अहमद मकरानी, मानस रंजन, राजेश कुमार राजू, ललित ठाकुर, धनंजय सिंह, गोपाल तिवारी, हीरा राम, शैलेश कुमार, रोशन कुमार, जावेद फारुकी, शत्रुघ्न पासवान, बिहारी राम, सुमित कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन बाबू जगजीवन राम के आदर्शों को आत्मसात करने तथा सामाजिक न्याय, समानता और जनसेवा के प्रति समर्पित रहने के संकल्प के साथ हुआ।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...