⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की खेती को मिली नई उम्मीद


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

,(कई दिनों के इंतजार के बाद हुई अच्छी वर्षा, खेतों में बढ़ी नमी, उमस से लोगों को मिली राहत)

नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए राहत और खुशी लेकर आई। पिछले कई दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे खिल उठे। अच्छी वर्षा होने से खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है, जिससे धान की खेती की तैयारियां तेज होने की उम्मीद बढ़ गई है। वहीं, बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया और लोगों को उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली।

किसानों का कहना है कि समय पर बारिश नहीं होने के कारण धान का बिचड़ा डालने और रोपनी को लेकर चिंता बनी हुई थी। अब बारिश होने से खेतों की मिट्टी में नमी आ गई है, जिससे बिचड़ा डालने, खेतों की जुताई और रोपनी जैसे कृषि कार्यों में तेजी आएगी। किसानों को उम्मीद है कि यदि आने वाले दिनों में भी नियमित रूप से बारिश होती रही तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी।

स्थानीय किसान सुनील सिंह ने बताया कि लगातार बारिश नहीं होने के कारण किसान परेशान थे। खेत सूखे पड़े थे और खेती का कार्य प्रभावित हो रहा था। सोमवार की बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने कहा कि अब धान की खेती का कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा।

बारिश का असर जलस्रोतों पर भी दिखाई देने लगा है। प्रखंड के कई आहर, पोखर और छोटे जलस्रोतों में पानी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। हालांकि अभी अधिकांश आहर और पोखर पूरी तरह नहीं भरे हैं, लेकिन किसानों का मानना है कि यह बारिश खेती के लिए काफी लाभदायक साबित होगी। यदि अगले कुछ दिनों तक अच्छी वर्षा होती रही तो जलस्रोत भी भर जाएंगे, जिससे सिंचाई की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।

बारिश के बाद वातावरण में ठंडक घुल गई और लोगों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, जिससे मौसम खुशनुमा बना रहा। ग्रामीणों ने भी बारिश का स्वागत किया और इसे खरीफ फसल के लिए शुभ संकेत बताया।

कृषि से जुड़े जानकारों का कहना है कि समय पर होने वाली बारिश धान की खेती के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है। वर्तमान वर्षा से किसानों का मनोबल बढ़ा है और यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष प्रखंड में धान की अच्छी पैदावार होने की पूरी संभावना है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...