⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा बाजार में शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेलl


खबर: तहलका आवाजl

संवादाता मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह कार्रवाई स्थानीय बाजार क्षेत्र में लोगों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार, हंकारपुर गांव निवासी राहुल कुमार नौहट्टा थाना से कुछ ही दूरी पर मुख्य बाजार के रास्ते में शराब के नशे में झूमता हुआ घूम रहा था। उसकी हरकतों के कारण राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी। मामले की सूचना मिलते ही नौहट्टा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक की जांच कराई गई, जिसमें उसके शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं शराब का सेवन, बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...