⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम- चलती स्कूटी पर झपट्टा मार मोबाइल लूटकर फरार हुए बदमाश, दिनदहाड़े वारदात से दहशतl


 दरिगांव थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लक्ष्मण होटल के पास हुई घटना, हिंदुस्तान अखबार के फोटोग्राफर बने शिकारl

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl।

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/ सासाराम/रोहतास: 

रोहतास जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला दरिगांव थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित लक्ष्मण होटल के पास का है, जहां मंगलवार सुबह बाइक सवार दो अपराधियों ने चलती स्कूटी पर सवार हिंदुस्तान अखबार के फोटोग्राफर चितरंजन कुमार से झपट्टा मारकर मोबाइल फोन लूट लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चितरंजन कुमार रोज की तरह सुबह अपने कार्यालय जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनकी स्कूटी के बिल्कुल करीब बाइक लगाई और पलक झपकते ही उनकी जेब से मोबाइल फोन निकाल लिया। जब तक वह कुछ समझ पाते, दोनों अपराधी तेज गति से मौके से फरार हो चुके थे।

घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अपराधियों की पहचान में जुटी है।

इस घटना ने एक बार फिर जिले की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। व्यस्त फोरलेन सड़क पर दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आम लोगों के साथ-साथ पत्रकारों में भी चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि अपराधियों पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो ऐसी घटनाएं और बढ़ सकती हैं।

पीड़ित ने पुलिस से मोबाइल बरामद कर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...