⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरl

खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

प्रखण्ड संवादाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित एक निजी आवास पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री हरिशंकर मिश्रा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष गुड्डू सिंह ने कहा कि पार्टी के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रत्येक माह कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाती है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में सक्रिय रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का कार्य करें।

बैठक में मंडल प्रभारी राजेश्वर प्रसाद ने कहा कि भाजपा का संगठन जितना मजबूत होगा, उतनी ही प्रभावी ढंग से जनता की सेवा की जा सकेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से कार्य करें तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक शत-प्रतिशत पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास" की भावना को लेकर प्रत्येक कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचे।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण, जनसंपर्क अभियान तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संजय गुप्ता, ऋषिकांत दुबे, बबलू पाठक, विजय सिंह, कृष्ण मेहता, रामप्रवेश चंद्रवंशी, बैजनाथ चौधरी, संतोष शर्मा, नंदमोहन साह, नीतू देवी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...