(मुखिया ने अधिक से अधिक लोगों से लाभ लेने की अपील की, आवश्यक दस्तावेज पहले तैयार कराने पर दिया जोर)
तहलका आवाज | आपकी आवाज
संवाददाता : मुकेश कुमार मिश्रा, नौहट्टा (रोहतास)
नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र के तीयरा खुर्द एवं यदुनाथपुर पंचायत में पात्र परिवारों को खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से राशन कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और नए राशन कार्ड के लिए आवेदन जमा किए। इस दौरान लोगों को राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया, पात्रता तथा आवश्यक दस्तावेजों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
शिविर में मौजूद कर्मियों ने बताया कि जिन परिवारों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है, वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें। साथ ही जिन लोगों के आय, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र अभी तक नहीं बने हैं, उन्हें पहले इन प्रमाण पत्रों को बनवाने की सलाह दी गई, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
पंचायतवार प्राप्त आवेदन
तीयरा खुर्द पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान
तीयरा खुर्द – 01 आवेदन
मधुकुपिया – 02 आवेदन
अमहूआ – 03 आवेदन
नावाडीह खुर्द – 02 आवेदन
तीयरा कला – 02 आवेदन प्राप्त हुए।
वहीं यदुनाथपुर पंचायत में
यदुनाथपुर – 05 आवेदन
जरादाग – 01 आवेदन
बेल्दुरिया – 02 आवेदन
नावाडीह कला – 02 आवेदन
मटियांव – 02 आवेदन प्राप्त किए गए।
इन लोगों ने दी जानकारी
शिविर के संबंध में रामनरेश कुमार (तीयरा खुर्द), शिव कुमार (मधुकुपिया), शिवशंकर राम (अमहूआ), दिवाकर प्रसाद (नावाडीह खुर्द), रामसिस चेरो (तीयरा कला), सुनीता कुमारी (यदुनाथपुर), उमेश चौधरी (जरादाग एवं बेल्दुरिया) तथा राज मंगल सिंह (नावाडीह कला एवं मटियांव) ने जानकारी देते हुए बताया कि पात्र परिवारों को आवेदन करने में हरसंभव सहयोग किया जा रहा है।
मुखिया की अपीलl
शिविर के दौरान तीयरा खुर्द पंचायत के मुखिया अरुण कुमार चौबे ने सभी ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्थानीय सहयोगियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पात्र परिवारों को राशन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ तभी मिलेगा जब पात्र परिवारों के पास वैध राशन कार्ड होगा। इसलिए जिन लोगों का अभी तक राशन कार्ड नहीं बना है, वे जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेज तैयार कर शिविर में आवेदन करें।
मुख्य बातें
तीयरा खुर्द व यदुनाथपुर पंचायत में लगा विशेष शिविर।
पात्र परिवारों से नए राशन कार्ड के लिए आवेदन लिए गए।
आय, निवास व जाति प्रमाण पत्र सहित आवश्यक दस्तावेज रखने की दी गई सलाह।
मुखिया ने अधिक से अधिक लोगों को राशन कार्ड बनवाने के लिए जागरूक करने की अपील की।
ग्रामीणों को आवेदन प्रक्रिया और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

Post a Comment