⚡ ब्रेकिंग News

गया जी बिहार में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का बड़ा खेल: MP के युवकों से कोर्ट मैरिज कराई, फिर बेरहमी से पीटकर ₹1.70 लाख, मोबाइल और दस्तावेज लूटेl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

विशेष संवादाता- गया जी (बिहार): 

बिहार के गया जी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले एक कथित 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के नीमच जिले से शादी की उम्मीद लेकर पहुंचे दो युवकों को पहले शादी का झांसा दिया गया, फिर कोर्ट मैरिज कराई गई और उसके कुछ ही देर बाद बीच सड़क पर हमला कर उनसे ₹1.70 लाख नकद, मोबाइल फोन और कोर्ट मैरिज के मूल दस्तावेज लूट लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर विष्णुपद थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी दलाल शिबू, कथित दुल्हन और उसके सहयोगियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दो साल पहले शुरू हुई पहचान, शादी का झांसा देकर बुलाया गया गया पीड़ित रामचंद्र बामनिया ने पुलिस को बताया कि लगभग दो वर्ष पहले उनकी मुलाकात मध्य प्रदेश के मंदसौर में गया निवासी शिबू से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच संपर्क बढ़ा और शिबू ने भरोसा जीत लिया। 23 जून को रामचंद्र अपने साथी पुकार भाव के साथ गया जंक्शन पहुंचे। बातचीत के दौरान उन्होंने शिबू से अपने साथी की शादी कराने की इच्छा जताई। शिबू ने दावा किया कि उसकी रिश्तेदारी में एक अच्छी लड़की है और वह जल्द शादी करा सकता है। ₹1.70 लाख की मांग, ₹20 हजार के कपड़े खरीदवाए शिबू दोनों युवकों को गया के एक स्कूल के पास ले गया, जहां कथित लड़की और उसके फर्जी परिजनों से मुलाकात कराई गई। बातचीत के दौरान शादी के खर्च और आर्थिक सहायता के नाम पर ₹1.70 लाख की मांग रखी गई। विश्वास दिलाने के लिए 24 जून को कथित दुल्हन के लिए करीब ₹20 हजार के कपड़े खरीदवाए गए। इसके बाद सभी लोग कोर्ट पहुंचे, जहां विधिवत कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया पूरी कराई गई। शादी होने के बाद दोनों युवक बेहद खुश थे और उन्हें लगा कि उनकी तलाश पूरी हो गई। कोर्ट से निकलते ही शुरू हुआ असली खेल कोर्ट मैरिज के बाद गिरोह के सदस्य दोनों युवकों को एक मंदिर ले गए और वहीं ₹1.70 लाख नकद देने का दबाव बनाने लगे। इसी दौरान कथित दुल्हन के साथ आई एक महिला ने किसी को फोन कर मौके पर बुलाया। स्थिति संदिग्ध लगने पर दोनों युवकों ने बहाना बनाया कि पैसे स्टेशन पर रखे बैग में हैं और वे वहीं से पैसे देंगे। इसके बाद वे ऑटो से स्टेशन की ओर निकल गए। बाइपास रोड पर हमला, दुल्हन भी पिटाई में शामिल विष्णुपद थाना क्षेत्र के बाइपास रोड पर अचानक दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने ऑटो रोक लिया। बदमाशों ने दोनों युवकों को बाहर निकालकर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पीड़ितों का आरोप है कि कथित नई नवेली दुल्हन और उसके साथ मौजूद महिलाओं ने भी मारपीट में हिस्सा लिया। इसके बाद बदमाश ₹1.70 लाख नकद, मोबाइल फोन और कोर्ट मैरिज के सभी मूल दस्तावेज लेकर मौके से फरार हो गए। थाने में FIR दर्ज, पुलिस जांच में जुटी घटना के बाद पीड़ित रामचंद्र बामनिया ने विष्णुपद थाना पहुंचकर मुख्य दलाल शिबू, कथित दुल्हन और उसके साथियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और पूरे गिरोह की भूमिका की जांच की जा रही है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले गया जिले में बाहरी राज्यों के युवकों को शादी का झांसा देकर ठगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में राजस्थान के संजय पटवा के साथ भी ऐसा ही मामला सामने आया था। शादी के कुछ घंटे बाद ही कथित दुल्हन और उसके परिजन घर से फरार हो गए थे। उस मामले में भी दूल्हे से सोने के गहने, कपड़े और ₹1.10 लाख की ठगी की गई थी। पुलिस की अपील पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शादी तय करने से पहले लड़की और उसके परिवार की पूरी जानकारी की स्वतंत्र रूप से जांच करें। किसी भी अनजान व्यक्ति या दलाल के झांसे में आकर नकद लेन-देन न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...