⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- मोहर्रम को लेकर नौहट्टा में शांति समिति की बैठक, बिना लाइसेंस जुलूस पर रोक, डीजे व हथियारों के प्रदर्शन पर रहेगा प्रतिबंधl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

प्रखण्ड संवादाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को नौहट्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) मनोरमा कुमारी ने की, जबकि संचालन थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने किया। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, शांति समिति के सदस्यों एवं विभिन्न समुदायों के लोगों ने भाग लेकर पर्व के सफल आयोजन को लेकर अपने सुझाव दिए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने मोहर्रम जुलूस के प्रस्तावित रूट चार्ट की विस्तृत समीक्षा की तथा सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि गृह विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार पंचायत स्तर पर सद्भावना समिति की बैठकें पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी कर्बला कमेटियों एवं ताजियादारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य होगा। बिना लाइसेंस किसी भी प्रकार का जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही मोहर्रम जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। प्रशासन द्वारा इन निर्देशों का सख्ती से पालन कराया जाएगा।

बैठक में सोशल मीडिया के दुरुपयोग को लेकर भी लोगों को सतर्क किया गया। अधिकारियों ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति भ्रामक, अफवाह फैलाने वाली अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट साझा न करे। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रशासन की लगातार निगरानी रहेगी और किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ गतिविधि पर तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आम लोगों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि या समस्या की सूचना तुरंत थाना प्रशासन को देने का आग्रह किया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या सामाजिक सद्भाव को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने सभी समुदायों से आपसी भाईचारे, सहयोग और शांति के साथ मोहर्रम पर्व मनाने की अपील की।

बैठक के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता गुलबहार खान ने दारानगर बैक रोड की जर्जर स्थिति का मुद्दा उठाते हुए सड़क को अविलंब चलने योग्य बनाने की मांग की, ताकि मोहर्रम जुलूस एवं आम लोगों को आवागमन में परेशानी न हो।

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुदामा राम, पदुम प्रसाद, गुलबहार खान, विश्राम सिंह, मुनीर अंसारी, सिराजुद्दीन, प्रमोद चौहान, भोला चंद्रवंशी सहित शांति समिति के अनेक सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...