⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- भक्ति और आस्था से सराबोर हुआ तिलोखर, श्रीविष्णु महायज्ञ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़l


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

प्रखण्ड संवादाता- मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:

पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारा संपन्न, श्रीमद्भागवत कथा से गूंजा पूरा क्षेत्रl

नौहट्टा,प्रखंड क्षेत्र के तिलोखर गांव स्थित श्रीविष्णु धाम मंदिर के नवनिर्माण एवं देव प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीविष्णु महायज्ञ श्रद्धा, भक्ति और धार्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। महायज्ञ का आयोजन विनोद प्रसाद गुप्ता के देखरेख में किया गया, जिसमें आसपास के दर्जनों गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रतिदिन पहुंचकर पूजा-अर्चना, हवन एवं धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेते रहे।

महायज्ञ के दौरान वैदिक आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन-पूजन कराया गया। यज्ञ स्थल पर पूरे समय भक्तिमय माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की आराधना कर परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि की कामना की।

महायज्ञ के अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक सुशील माधव जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया गया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान विष्णु एवं भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न दिव्य लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को धर्म, सदाचार, सेवा और मानव कल्याण का संदेश दिया। कथा सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

शाम होते ही आयोजित होने वाली श्रीकृष्ण रासलीला महायज्ञ का प्रमुख आकर्षण बनी रही। कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, रासलीला और अन्य धार्मिक प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रासलीला देखने के लिए दूर-दराज के गांवों से भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचे।

पूरे यज्ञ परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। भक्ति संगीत, मंत्रोच्चार और धार्मिक आयोजनों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। आयोजन समिति के सदस्य महायज्ञ को सफल बनाने में पूरे समर्पण के साथ जुटे रहे और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई थीं।

रविवार की देर शाम वैदिक विधि-विधान के साथ महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि भानू प्रताप मिश्रा, सुरेश शास्त्री, विजय साह, अर्जुन सहित आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...