महायज्ञ के संयोजक अशोक सिंह ने बताया कि आगामी कलश यात्रा में गांव की माताएं, बहनें, बच्चे एवं बच्चियां बड़ी संख्या में भाग लेंगी। सभी श्रद्धालु सोन नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकालेंगे और यज्ञ स्थल तक पहुंचेंगे। इस धार्मिक आयोजन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण की आकर्षक झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी रही। इसके अलावा हाथी, घोड़े तथा विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियों ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। गांव की गलियां जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजती रहीं।
महायज्ञ समिति के सदस्यों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। दूर-दराज के क्षेत्रों से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सुरक्षा, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। रुद्र महायज्ञ के शुभारंभ के साथ ही दरिहट गांव पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में रंग गया है और आने वाले दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
तहलका आवाज के साथ
संवाददाता – मनीष कुमार
दरिहट, रोहतास

Post a Comment