⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- पत्नी और उसके प्रेमी पर पति को फांसी पर लटकाकर हत्या के प्रयास का आरोप, सास की शिकायत पर एफआईआर; पत्नी गिरफ्तारl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

संवाददाता- मुकेश कुमार मिश्रा नौहट्टा रोहतास:

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र के बनाही गांव में एक युवक को कथित तौर पर नशा खिलाकर मारपीट करने और बाद में फांसी पर लटकाकर हत्या का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस मामले में युवक की मां ने अपनी बहू और उसके कथित प्रेमी के विरुद्ध नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बनाही गांव निवासी गंगा कुंअर ने दर्ज कराई गई एफआईआर में आरोप लगाया है कि उनके पुत्र विकास सिंह की पत्नी सोनम देवी का सासाराम निवासी शिवम सिंह से प्रेम संबंध था। गंगा कुंअर के अनुसार, विकास की पत्नी बच्चों की पढ़ाई के लिए सासाराम में किराये के मकान में रहती थी। इसी दौरान उसके कथित प्रेम संबंध की जानकारी परिवार को मिली, जिसके बाद उसे वापस बनाही बुला लिया गया था।

आरोप है कि बुधवार की रात सोनम देवी ने अपने कथित प्रेमी शिवम सिंह को घर बुलाया। दोनों ने मिलकर विकास सिंह को पहले नशीला पदार्थ खिलाया और उसके बाद मारपीट कर बेहोश कर दिया। एफआईआर के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे दोनों ने विकास सिंह को फांसी पर लटका दिया। घटना के बाद कथित प्रेमी मौके से फरार हो गया और आत्महत्या का शोर मचाकर मामले को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया।

शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल विकास सिंह को फंदे से उतारकर नौहट्टा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी जान बच गई।

बताया जाता है कि गंगा कुंअर उस समय रांची में थीं। गुरुवार को वह वाराणसी ट्रॉमा सेंटर पहुंचीं, जहां उनके पुत्र विकास सिंह ने इलाज के दौरान पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह नौहट्टा पहुंचीं और शुक्रवार को अपनी बहू सोनम देवी तथा उसके कथित प्रेमी शिवम सिंह के खिलाफ नौहट्टा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई।

नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि मामले में दर्ज एफआईआर के आधार पर आरोपी सोनम देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी शिवम सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...