⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा - अकीदत और शांति के माहौल में निकला मुहर्रम का जुलूस, 'या हुसैन' के नारों से गूंजा नौहट्टाl


खबर: Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

(पारंपरिक अखाड़ों ने दिखाए हैरत अंगेज करतब, कर्बला में हुआ ताजिया विसर्जन, समाजसेवियों ने नींबू पानी पिलाकर की सेवा)

प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, अनुशासन, आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया गया। नौहट्टा प्रखंड के विभिन्न गांवों से पारंपरिक ताजिया जुलूस निकाले गए, जिनमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों ने भाग लिया। पूरे क्षेत्र में "या हुसैन" के नारों की गूंज सुनाई देती रही और धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा।

जुलूस के दौरान विभिन्न अखाड़ों के युवाओं ने पारंपरिक लाठी, तलवार, भाला एवं अन्य युद्धक कलाओं का शानदार प्रदर्शन कर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने करतबों की सराहना की। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए सभी ताजिया जुलूस कर्बला पहुंचे, जहां धार्मिक परंपरा के अनुसार ताजिया का विसर्जन किया गया।

मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार एवं एसआई अमित कुमार लगातार फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। प्रमुख चौक-चौराहों पर चौकीदारों की भी तैनाती की गई थी। पूरे आयोजन के दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

मुहर्रम के अवसर पर विभिन्न समुदायों के लोगों ने जुलूस का स्वागत कर सांप्रदायिक सौहार्द और गंगा-जमुनी तहजीब का परिचय दिया। अधिकारियों ने पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में सहयोग देने के लिए सभी धर्मों के लोगों, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।

भीषण गर्मी और कड़कड़ाती धूप को देखते हुए समाजसेवी साबीर अहमद ने पीपल चौक, भदारा बाना में लगभग 700 लोगों के बीच नींबू पानी का वितरण कर सेवा भाव का परिचय दिया। इस सेवा कार्य की लोगों ने सराहना की।

वहीं, नौहट्टा बीआरसी भवन के समीप अंजुमन इस्लामिया कमेटी के अध्यक्ष शाहिद आलम, सोनू आलम, मुनीर आलम, फिरोज आलम, तनमीर आलम, तीउरा अर्काइन नौजवान कमेटी तथा भवनाथपुर ताजिया कमेटी के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग करते हुए जुलूस की व्यवस्था संभाली और सामाजिक एकता, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया। उनके सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...