खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
मुकेश कुमार मिश्रा/नौहट्टा/रोहतास:
नौहट्टा थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
थाना पुलिस के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान दारानगर गांव से मुरारी तिवारी, चुन्हट्टा गांव से कृष्णा राम तथा बनुआ गांव से बसंती देवी को गिरफ्तार किया गया। तीनों के विरुद्ध न्यायालय द्वारा पहले से वारंट जारी था।
मामले की जानकारी देते हुए एसआई अनामिका कुमारी ने बताया कि न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार वारंटियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई, जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 लोगों को शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बांड भरने के लिए अनुमंडल कार्यालय भेजा है।
नौहट्टा पुलिस ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के लंबित वारंटों के निष्पादन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Post a Comment