⚡ ब्रेकिंग News

बंडा गांव में लाखों की चोरी, घर का ताला तोड़कर आभूषण ले उड़े चोरl भैंस लेकर बाहर गए गृहस्वामी के बंद घर को बनाया निशाना, नौहट्टा थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

03 जून 2026।

नौहट्टा थाना क्षेत्र के कैमूर पहाड़ी स्थित बंडा गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना को लेकर पीड़ित गृहस्वामी ने नौहट्टा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडा गांव निवासी शिवपरसन यादव ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वह 7 मई को अपने घर में ताला लगाकर भैंस लेकर भरतलवा चले गए थे। घर लंबे समय तक बंद रहने के कारण किसी को चोरी की भनक नहीं लगी।

उन्होंने बताया कि 26 मई को जब वह वापस अपने घर लौटे तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि घर में रखे लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है।

मामले में नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा चोरी में शामिल अपराधियों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

ग्रामीणों में दहशत

इस घटना के बाद बंडा गांव और आसपास के इलाकों में लोगों के बीच भय का माहौल है। ग्रामीणों ने रात में पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तत्काल थाना को देने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...