⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास - मांझर कुंड पर खतरनाक रील बनाने वालों पर रोहतास पुलिस का शिकंजा, FIR दर्ज; जान जोखिम में डालने वाले स्टंट पर होगी कड़ी कार्रवाईl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

विशेष संवादाता- रोहतास:

14 जून 2026 को रोहतास पुलिस ने मांझर कुंड पर खतरनाक और लापरवाहीपूर्ण रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले कंटेंट क्रिएटर्स के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रोहतास द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ऐसे क्रिएटर्स के विरुद्ध प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने या अधिक व्यूज़ और लाइक्स पाने की होड़ में अपनी तथा दूसरों की जान को खतरे में डालने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के स्टंट न केवल संबंधित व्यक्ति के लिए बल्कि आसपास मौजूद अन्य लोगों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में आम नागरिकों, विशेषकर युवाओं और सोशल मीडिया कंटेंट बनाने वालों से अपील की गई है कि वे मांझर कुंड या किसी भी पर्यटन स्थल पर खतरनाक स्टंट और जोखिम भरी रील बनाने से बचें। रोहतास पुलिस ने कहा कि जिले की प्राकृतिक सुंदरता को सुरक्षित रखना और सुरक्षित पर्यटन को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी है।

पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि रोमांच के नाम पर अपनी जान जोखिम में न डालें तथा कानून का पालन करें। यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की लापरवाही करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रोहतास पुलिस का संदेश:

"खतरनाक स्टंट नहीं, सुरक्षित पर्यटन अपनाएं। अपनी और दूसरों की जान की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।"

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...