⚡ ब्रेकिंग News

कैमूर - सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा महंगा, साइबर थाना कैमूर की त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

संवादाता - भभुआ (कैमूर) | 01 जुलाई 2026

कैमूर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और अशोभनीय पोस्ट साझा करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कैमूर (भभुआ) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार साइबर थाना कैमूर ने सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 जून 2026 को सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिली कि फेसबुक पर वायरल किए गए पोस्ट में बिहार के वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबंध में अमर्यादित और अश्लील भाषा का प्रयोग किया गया था। पुलिस के अनुसार इस तरह की पोस्ट से जनभावनाएं आहत होने तथा सामाजिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए साइबर थाना, कैमूर (भभुआ) में कांड संख्या 18/2026 दर्ज किया गया। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1), 351(2), 352 एवं 353(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजीत पासवान उर्फ अमित पासवान, पिता स्वर्गीय फूलचंद पासवान, निवासी सरेवा, थाना-भभुआ, जिला-कैमूर को पहचान कर गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

अजीत पासवान उर्फ अमित पासवान

पिता: स्व. फूलचंद पासवान

निवासी: सरेवा, थाना-भभुआ, जिला-कैमूर

कैमूर पुलिस की अपील

कैमूर पुलिस ने नागरिकों से सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि किसी भी धर्म, जाति या समुदाय के खिलाफ घृणा फैलाने, हिंसा भड़काने या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट अथवा साझा करना दंडनीय अपराध है।

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी आपत्तिजनक या भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट की सूचना तत्काल स्थानीय थाना या डायल 112 पर देने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...