⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- नारायण मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय 'बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन' संपन्न, आधुनिक शिक्षण पद्धति का मिला प्रशिक्षणळ


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/जमुहार/रोहतास:

(30 मेडिकल शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण, छात्रों को नवीनतम चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने पर रहा विशेष जोर)

राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद (एनएमसी), नई दिल्ली के दिशानिर्देशों के अनुरूप नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, जमुहार के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय 'बेसिक कोर्स इन मेडिकल एजुकेशन (BCME)' का गुरुवार को सफलतापूर्वक समापन हो गया। 17 जून से 19 जून तक चले इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मेडिकल शिक्षकों को आधुनिक एवं प्रभावी शिक्षण तकनीकों से प्रशिक्षित करना था, ताकि वे बदलते चिकित्सा पाठ्यक्रम और नवीनतम अनुसंधानों के अनुरूप छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें।

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम बदलावों, आधुनिक शिक्षण पद्धतियों, विद्यार्थियों के मूल्यांकन की नई प्रणाली तथा राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद द्वारा निर्धारित नए पाठ्यक्रम पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और व्यावहारिक ज्ञान आधारित शिक्षा पर विशेष बल देने के लिए प्रेरित किया।

इस प्रशिक्षण में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के 25 शिक्षकों तथा झारखंड स्थित लक्ष्मी चंद्रवंशी मेडिकल कॉलेज के 5 शिक्षकों सहित कुल 30 शिक्षकों ने भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों पर अपनी प्रस्तुति दी और चिकित्सा शिक्षा में नवाचार से जुड़े अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में नारायण मेडिकल कॉलेज की ओर से मेडिकल एजुकेशन यूनिट के समन्वयक एवं शल्य चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मनीष कुमार उपस्थित रहे। वहीं राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद के प्रतिनिधि एवं बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के डॉ. एस. के. पांडेय ने मुख्य समन्वयक के रूप में प्रशिक्षण का संचालन किया। उन्होंने चिकित्सा शिक्षा में समय-समय पर होने वाले बदलावों को अपनाने और छात्रों को व्यवहारिक एवं शोध आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

समापन समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मेडिकल शिक्षा लगातार विकसित हो रही है। ऐसे में शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण आवश्यक है, जिससे भविष्य के चिकित्सकों को बेहतर गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सके और वे आधुनिक चिकित्सा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना कर सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नारायण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के प्राचार्य डॉ. पुनीत कुमार सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शंकर सिंह, सहायक कुल सचिव अजय कुमार सिंह, कार्यालय सहायक अमित कुमार, राकेश कुमार, रविंद्र कुमार, प्रदीप कुमार सहित मेडिकल एजुकेशन यूनिट एवं कॉलेज प्रशासन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने इस प्रशिक्षण को चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में अत्यंत उपयोगी बताया तथा भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाने की आवश्यकता जताई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...