⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम- नीट-यूजी 2026 परीक्षा की तैयारियों का जायजा लेने मैदान में उतरे अधिकारी, एसडीएम व एसडीपीओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षणl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

 रवि प्रकाश दुबे/सासाराम/रोहतास:

{सुरक्षा, सीसीटीवी, बायोमेट्रिक सत्यापन, पेयजल और बिजली व्यवस्था की हुई समीक्षा, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश}

राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) के सफल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। इसी क्रम में सासाराम अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) डॉ. नेहा कुमारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 (एसडीपीओ-1) विप्लव कुमार ने रविवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, बायोमेट्रिक सत्यापन प्रणाली, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने केंद्राधीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

वहीं एसडीपीओ-1 विप्लव कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए परीक्षा केंद्रों के बाहर एवं आसपास पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती, संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय लागू किए जाएंगे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने केंद्राधीक्षकों से परीक्षा संचालन की तैयारियों की जानकारी ली और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर साफ-सफाई, बिजली की निर्बाध आपूर्ति तथा अभ्यर्थियों के लिए पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध रखने पर विशेष जोर दिया गया।

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचें, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न हो सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...