⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास को मिला नया जिलाधिकारी, 2019 बैच के आईएएस दीपक कुमार मिश्रा संभालेंगे कमानl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/सासाराम/रोहतास:

रोहतास जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। 2019 बैच के युवा आईएएस अधिकारी दीपक कुमार मिश्रा को रोहतास का नया जिलाधिकारी (डीएम) नियुक्त किया गया है।

वहीं, वर्तमान जिलाधिकारी उदीता सिंह का तबादला कर उन्हें नालंदा जिले का जिलाधिकारी बनाया गया है।

प्रशासनिक फेरबदल के तहत हुई इस नियुक्ति के बाद रोहतास में नए नेतृत्व को लेकर विकास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जिले के लोगों को उम्मीद है कि नए डीएम दीपक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रशासनिक पारदर्शिता और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

रोहतास में अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और प्रशासनिक योगदान के लिए उदीता सिंह को शुभकामनाएं दी जा रही हैं। साथ ही उनके नए दायित्व के लिए बधाई एवं सफल कार्यकाल की कामना की गई है।

Tahalka Aawaz की ओर से दोनों जिलाधिकारी को बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएंl

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...