⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास- सेमहुता में 100 बेड के अत्याधुनिक अदरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं ट्रॉमा सेंटर का भव्य शुभारंभl


 ग्रामीणों को मिलेगी शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और कवि सम्मेलन ने समारोह को बनाया ऐतिहासिकl

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/सेमहुता/रोहतास:

रोहतास एवं नौहट्टा प्रखंड के लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए अदरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल एवं हेल्थ केयर सह ट्रॉमा सेंटर का भव्य उद्घाटन हजारों लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इसे इलाके के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

अस्पताल के उद्घाटन के साथ ही क्षेत्रवासियों को अब बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होंगी। अस्पताल में 100 बेड की आधुनिक आवासीय सुविधा, 24 घंटे अनवरत आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवा, तथा अत्याधुनिक मेडिकल ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की व्यवस्था की गई है।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की मिलेगी सेवा

अस्पताल में न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, सामान्य चिकित्सा सहित विभिन्न विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके अलावा मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मात्र 100 रुपये में चिकित्सकीय परामर्श तथा सभी जांचों पर 20 प्रतिशत की विशेष छूट देने की घोषणा की गई है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं की कमी को दूर करना ही इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य है, ताकि लोगों को छोटे-बड़े इलाज के लिए दूर-दराज़ शहरों का रुख न करना पड़े।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह को यादगार बनाने के लिए पीपीसीएम विद्यालय की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। छात्राओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों की खूब तालियां बटोरीं।

प्रसिद्ध गायिका तान्या ने अपने मधुर गीतों से पूरे समारोह में सांस्कृतिक रंग भर दिया, जबकि ज़हर रोहतास और जय कमोडिटी गंज की प्रस्तुति पर दर्शक देर तक झूमते रहे।

कवि सम्मेलन में गूंजीं सामाजिक सरोकारों की कविताएंl

समारोह के दौरान आयोजित भव्य कवि सम्मेलन में आमंत्रित कवियों ने अपनी ओजपूर्ण, हास्य एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कविताओं पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं।

अतिथियों का हुआ सम्मान

कार्यक्रम के अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों एवं सम्मानित व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह में हजारों की संख्या में लोगों की उपस्थिति ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

स्थानीय ग्रामीणों एवं क्षेत्रवासियों के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लोगों ने उम्मीद जताई कि यह अस्पताल आने वाले समय में रोहतास एवं नौहट्टा सहित आसपास के क्षेत्रों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...