⚡ ब्रेकिंग News

बंगाल, आसाम व पांडिचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर सासाराम में जश्न, पोस्ट ऑफिस चौराहा बना उत्सव स्थलl


 खबर: tahalka Aawaz आपकी आवाजl

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:
04 मई 2026:

भारतीय जनता पार्टी रोहतास के जिलाध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में आज सासाराम के पोस्ट ऑफिस चौराहा पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बंगाल, आसाम एवं पांडिचेरी के विधानसभा चुनाव परिणामों में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में भव्य जश्न मनाया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
जिलाध्यक्ष संतोष पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह जीत देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी जन-जन से जुड़ने की नीति का परिणाम है। उन्होंने विशेष रूप से बंगाल की प्रसिद्ध स्ट्रीट फूड झालमुड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री द्वारा आम जनता के साथ झालमुड़ी खाना, बंगाल की संस्कृति से सीधे जुड़ने का प्रतीक बना, जिसने जनता के बीच मजबूत विश्वास कायम किया और चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी का आनंद लेते हुए जीत का उत्सव मनाया और एकजुटता का संदेश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...