खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
संवादाता- शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास: 03 मई 2026
शहर के प्रसिद्ध ताराचंडी धाम स्थित महर्षि अंजनेश आश्रम में ब्रह्मलीन जगत गुरु कौलाचार्य महर्षि अंजनेशानंद सरस्वती जी की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर महर्षि अंजनेशानंद सरस्वती जी की आत्मा की शांति के लिए समाधि पूजन, हवन, आरती, शांति पाठ, संकीर्तन एवं विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व आश्रम के पीठाधीश्वर एवं महामंडलेश्वर स्वामी रणजीतेशानंद जी महाराज ने किया।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित संतों एवं वक्ताओं ने महर्षि अंजनेशानंद सरस्वती जी के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए धार्मिक और सामाजिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्रोत रहा है और उनके आदर्शों पर चलकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद जी महाराज, शाक्त अखाड़ा परिषद से स्वामी गंगा नंद जी महाराज, स्वामी अनंतानंद जी, मां रूद्राणी जी, अद्वैत स्वरूप संन्यास आश्रम परमपुरी रायपुर से पुनियानंद पुरी जी, स्वामी आराधानंद पुरी जी, अखिल भारतीय संत समिति झारखंड के अध्यक्ष स्वामी आत्मानंद जी सहित विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, नगर पूजा समिति रोहतास-सासाराम एवं सीनियर सिटीजन एसोसिएशन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों, समाजसेवियों एवं श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत में भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस आयोजन की जानकारी महर्षि अंजनेश आश्रम के मीडिया प्रभारी सह स्वामी विवेकानंद सेवा संघ के अध्यक्ष रजनीश कुमार वर्मा ने दी।

Post a Comment