⚡ ब्रेकिंग News

पटना- कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाना जन विरोधी : मनीष चौबेl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/पटना/बिहार:


पटना। बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार चौबे ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को जनविरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक ही दिन में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में ₹993 की वृद्धि कर दी, जो अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

उन्होंने कहा कि इस फैसले से चाय दुकानदार, ढाबा संचालक, होटल, बेकरी और हलवाई जैसे छोटे व्यवसायियों की रसोई पर सीधा बोझ पड़ा है, जिसका असर आम लोगों की थाली पर भी देखने को मिलेगा।

चौबे ने बताया कि एक जनवरी से एक मई के बीच कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कुल ₹1518 की बढ़ोतरी की गई है। उनका आरोप है कि चुनाव समाप्त होते ही सरकार आम जनता की जेब पर बोझ डालने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि देश में पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार बढ़ रहा है, जिससे आम आदमी परेशान है। ऐसे में गैस की कीमतों में इजाफा होने से बाहर काम करने वाले मजदूरों, छात्रों, युवाओं और मध्यम वर्गीय परिवारों पर सीधा असर पड़ेगा।

मनीष चौबे ने सरकार से मांग की है कि आम जनता को राहत देने के लिए कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तत्काल कमी की जाए, ताकि लोगों को महंगाई से कुछ राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...