खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:
रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत गिरधारिया मोड़ के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। टेंपो और ट्रैक्टर की आमने-सामने टक्कर में टेंपो चालक समेत लगभग 5 से अधिक लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड स्थित लिली गांव निवासी शेषनाथ तिवारी उर्फ शेशु (पिता: कामता तिवारी उर्फ सरपंच साहब) इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।
चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद शेषनाथ तिवारी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। अन्य घायलों का इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment