खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl
शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:
सासाराम शहर के सन्त पॉल स्कूल में आयोजित वार्षिक समारोह में बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में सासाराम नगर निगम के डिप्टी मेयर पति चंद्रशेखर महतो समेत कई गणमान्य लोग, अभिभावक एवं शहर के सम्मानित नागरिक मौजूद रहे।
विद्यालय परिसर में आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान अतिथियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सन्त पॉल स्कूल के संचालक एस बी वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति से विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से भराl

Post a Comment