⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा में महिला की लाठी से पीटकर हत्या, खेत में काम करने के दौरान वारदात; पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजाl


 खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के नीचला खोरी गांव में मंगलवार की देर शाम एक महिला की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही नौहट्टा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी।

मृतका की पहचान नीचला खोरी निवासी अरविंद विश्वकर्मा की 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि सीमा देवी मंगलवार की शाम अपने सब्जी के खेत में काम कर रही थीं। इसी दौरान देर शाम दो लोग वहां पहुंचे और उन पर लाठी से हमला कर दिया। हमलावरों ने महिला को बेरहमी से पीटा, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना स्थल से कुछ दूरी पर मौजूद लोगों को शुरुआत में लगा कि खेत में सांप मारा जा रहा है। अंधेरा और दूरी अधिक होने के कारण कोई भी हमलावरों की पहचान नहीं कर सका। कुछ देर बाद जब घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही करीब साढ़े सात बजे नौहट्टा थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार एवं एसआई अनामिका कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

रोहतास एसपी रोशन कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

घटना के बाद गांव में दहशत एवं मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...