⚡ ब्रेकिंग News

सासाराम में सड़क किनारे खड़ी पुरानी बस में लगी भीषण आग, देखते ही देखते जलकर हुई राखl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

शंकर कुमार गौंड/सासाराम/रोहतास:

सासाराम शहर के लक्ष्मी नगर माईको क्षेत्र में रविवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सड़क किनारे खड़ी एक पुरानी बस में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी बस धू-धू कर जलने लगी और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के समय सड़क किनारे काफी दिनों से एक पुरानी बस खड़ी थी। अचानक बस से धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके बाद देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची लपटें दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस तथा अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।

सूचना मिलने के बाद दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। राहत की बात यह रही कि घटना के समय बस में कोई मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद कुछ समय तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर आग पास के मकानों या अन्य वाहनों तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...