⚡ ब्रेकिंग News

कांपते हाथों से बेटियों ने रखीं चिता पर लकड़ियां, भाई को विदा कर रो पड़े अखिलेश यादवl


खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 
लखनऊ/उत्तर प्रदेश:

समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के पुत्र, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव गुरुवार को पंचतत्व में विलीन हो गए। राजधानी लखनऊ के भैंसा कुंड स्थित बैकुंठ धाम श्मशान घाट के प्लेटफार्म नंबर-5 पर पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।
अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। प्रतीक यादव की बेटियों ने कांपते हाथों से अपने पिता की चिता पर लकड़ियां रखीं और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। यह दृश्य देखकर मौजूद लोग भी भावुक हो उठे।
वहीं अपने छोटे भाई को अंतिम विदाई देते समय समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद को संभाल नहीं सके और फूट-फूटकर रो पड़े। परिवार के अन्य सदस्य और समर्थक भी इस दुखद क्षण में भावुक नजर आए।
भैंसा कुंड घाट पर हजारों की संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने नम आंखों से प्रतीक यादव को अंतिम विदाई दी।
प्रतीक यादव के निधन से यादव परिवार के साथ-साथ प्रदेश की राजनीति में भी शोक की लहर है।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...