⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा- मोटी रकम खर्च कराने के बाद शादी से किया इंकार, 6 नामजद पर एफआईआर दर्जl

 

खबर:Tahalka Aawaz आपकी आवाजl 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:

नौहट्टा थाना क्षेत्र के भदारा गांव निवासी राजकुमार गोस्वामी ने आरोप लगाया है कि वर पक्ष के लोगों ने शादी तय करने के बाद उनसे लाखों रुपये खर्च कराए और बाद में विवाह से इंकार कर दिया। इस मामले में नौहट्टा थाना में बुधवार को एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दर्ज प्राथमिकी में शिवसागर थाना क्षेत्र के प्रयागपुर गांव निवासी नीरज गोस्वामी, धीरज गोस्वामी सहित कुल छह लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। पीड़ित के अनुसार, उन्होंने अपनी बेटी की शादी प्रयागपुर गांव में अशोक गोस्वामी के घर तय की थी। पिछले वर्ष 9 अप्रैल को ताराचंडी में लड़की देखने की रस्म के लिए दोनों पक्ष पहुंचे थे।

राजकुमार गोस्वामी का आरोप है कि अब तक करीब 6 लाख 40 हजार रुपये खर्च हो चुके थे। जब उन्होंने विवाह की तिथि तय करने की बात कही, तो वर पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं, जब वे उनके घर पहुंचे तो उन्हें धमकी देकर भगा दिया गया।

इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका कुमारी ने बताया कि दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...