⚡ ब्रेकिंग News

लखनऊ में गोपाल नारायण सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार मुलाकातl


 Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)- 

भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रांत के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व राज्यसभा सांसद एवं गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के कुलाधिपति गोपाल नारायण सिंह ने सोमवार देर शाम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात की।

यह मुलाकात पांच कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर हुई, जहां श्री सिंह ने मुख्यमंत्री को पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच भारतीय जनता पार्टी बिहार के संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान श्री सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से संगठनात्मक मुद्दों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त किया।

श्री सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में हो रहे सर्वांगीण विकास की सराहना करते हुए उनके योगदान की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही, उन्होंने देश को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उठाए जा रहे कदमों की भी सराहना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...