⚡ ब्रेकिंग News

रोहतास: भू-समाधान पोर्टल की समीक्षा बैठक में धीमी प्रगति पर डीएम नाराजl


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

सासाराम (रोहतास)-  

रोहतास जिले में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में भू-समाधान पोर्टल के तहत भूमि विवाद मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि पिछली बैठक की तुलना में इस बार अपेक्षित प्रगति नहीं हुई है। खासतौर पर 09 मार्च 2026 से 06 अप्रैल 2026 के बीच कई थानाध्यक्षों द्वारा एक भी आवेदन की एंट्री नहीं किए जाने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की।
डीएम ने सभी संबंधित अंचलाधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि भू-समाधान पोर्टल पर सभी लंबित मामलों को अविलंब अपलोड किया जाए।
बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि जिन थाना क्षेत्रों में एक से अधिक अंचल आते हैं, वहां अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) रोस्टर बनाकर थानाध्यक्षों की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
इसके अलावा, डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि:
प्रत्येक शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित बैठक की कार्यवाही अनिवार्य रूप से भू-समाधान पोर्टल पर अपलोड की जाए।
जिन थानों की एंट्री शून्य है, वहां विशेष समीक्षा कर मामलों को पोर्टल पर दर्ज कराया जाए।
बैठक की कार्यवाही की एक प्रति गृह विभाग, बिहार, पटना को भी भेजी जाए।
सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वे रोस्टर के अनुसार हर शनिवार को अंचल स्तर पर आयोजित भूमि विवाद की बैठक में भाग लें और उसकी रिपोर्ट संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी को भेजना सुनिश्चित करेंl

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...