⚡ ब्रेकिंग News

सर्पदंश से बुजुर्ग किसान की मौत, इलाज के दौरान बनारस में तोड़ा दमl


 खबर Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा/रोहतास:- 


नौहट्टा थाना क्षेत्र के औरेया बधार में सर्पदंश की दर्दनाक घटना में एक बुजुर्ग किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कृष्णा महतो के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की दोपहर कृष्णा महतो अपने खेत में गेहूं की फसल काटने के बाद बोझा बांधने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान जब वे गेहूं के पंजा (गठ्ठर) को बटोर रहे थे, तभी उसमें छिपे एक विषैले सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और वे मौके पर ही अचेत हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन उन्हें पहले स्थानीय स्तर पर झाड़-फूंक व प्राथमिक उपचार के लिए ले गए, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ले जाया गया। वहां चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा था, लेकिन शनिवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

ग्रामीणों के अनुसार, इन दिनों खेतों में फसल कटाई का कार्य जोरों पर है, जिससे किसानों को झाड़ियों और खेतों में छिपे सांपों का खतरा बना रहता है। ऐसी घटनाएं हर साल सामने आती हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में समय पर सही इलाज नहीं मिल पाने से कई लोगों की जान चली जाती है।

घटना के बाद मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश से बचाव और प्राथमिक उपचार को लेकर जागरूकता अभियान चलाने की भी अपील की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...