⚡ ब्रेकिंग News

आनंदीचक में फरार आरोपी के घर इश्तिहार चिपकाया गया, कोर्ट के आदेश पर नौहट्टा पुलिस की कार्रवाईl


 खबर: Tahlka Aawaz आपकी आवाज 

चीफ एडिटर- रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा रोहतास:- 

रोहतास जिले के नौहट्टा थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदीचक गांव में सोमवार को फरार आरोपी प्रिंस कुमार के घर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया। यह कार्रवाई न्यायालय के निर्देश पर की गई।

जानकारी के अनुसार, आनंदीचक निवासी प्रिंस कुमार लंबे समय से न्यायालय में हाजिर नहीं हो रहा था। लगातार अनुपस्थित रहने के कारण कोर्ट ने उसे फरार घोषित करते हुए उसके खिलाफ वारंट जारी किया था।

न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के घर के साथ-साथ गांव के प्रमुख चौक-चौराहों पर भी इश्तिहार चिपकाए, ताकि उसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंच सके।

इस संबंध में थाना प्रभारी दिवाकर कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...