⚡ ब्रेकिंग News

नौहट्टा पहुंची सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागतl


Tahalka Aawaz आपकी आवाज 

रवि प्रकाश दुबे/नौहट्टा (रोहतास):

सत्य साईं प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा शुक्रवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रखंड क्षेत्र के दारानगर, भवनाथपुर, बौलिया और नौहट्टा पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ रथ यात्रा का स्वागत किया।

बौलिया स्थित शिव मंदिर के पास सैकड़ों श्रद्धालु भक्त एकत्र हुए और रथ यात्रा का दिव्य दर्शन किया। इस दौरान भक्तों ने फूल-मालाओं से रथ का स्वागत करते हुए आध्यात्मिक माहौल को और भव्य बना दिया।

रथ यात्रा के सेवक दल द्वारा लोगों को इसके उद्देश्य के बारे में बताया गया। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य समाज में प्रेम और भाईचारा बढ़ाना है। प्रत्येक व्यक्ति का धर्म है कि वह सभी से प्रेम करे, एक-दूसरे की सेवा करे और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहे।

सेवकों ने यह भी बताया कि भगवान का जीवन ही उनका संदेश है और उनका संदेश केवल प्रेम है। उनके अनुसार, जीवन के प्रत्येक कार्य और प्रत्येक शब्द में दिव्यता का अनुभव किया जा सकता है, जो हमें हमारी वास्तविक प्रकृति का बोध कराता है।

इस अवसर पर स्थानीय सेवक दल के गौतम गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, संजय मिश्रा, बिनोद कुमार सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...